अगर आप भी 2025 की सबसे सस्ती बाइक्स (2025 Ki Sbse Sasti Bikes) की तलाश में है तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोग की साबित होगा। जिसमें हम आपको 2025 की सबसे सस्ती और सबसे अच्छा माइलेज देने वाली गाड़ियों की जानकारी देंगे। कम बजट में अच्छा माइलेज देने वाली बाइक का चयन करना एक मुश्किल फैसला हो सकता है। चलिए 2025 की सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में एक-एक करके विस्तार से जानकारी लेते हैं।

2025 की सबसे सस्ती बाइक्स | 2025 Ki Sbse Sasti Bikes
2025 की सबसे सस्ती बाइक्स | बाइक की कीमत |
---|---|
टीवीएस स्पोर्ट | ₹ 64,812 |
हीरो स्प्लेंडर प्लस | ₹ 74, 931 |
हीरो एचएफ डीलक्स | ₹ 56,174 |
बजाज प्लेटिना 100 | ₹ 66,844 |
होंडा SP 125 | ₹ 90,116 |
टीवीएस रेडर 125 | ₹ 1 लाख |
टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक 2025

2025 की सबसे सस्ती बाइक्स की सूची में सबसे पहला नाम टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक का आता है। जो लंबे समय से लाखों ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक बनी हुई है। इस बाइक में 110cc क्षमता का जबरदस्त इंजन लगाया गया है। जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। इसका सिंपल लुक और टिकाऊपन इसे दूसरी गाड़ियों से खास बनाता है। टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक में लगभग 70 से 75 किलोमीटर की औसत माइलेज रेंज मिलती है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 64,812 रुपए – 70,624 रुपए है। यह बाइक विशेष रूप से मिडिल क्लास लोगों के लिए शानदार विकल्प बनती है।
- फ्यूल टैंक क्षमता: 10 लीटर
- टॉप स्पीड: 90 किमी/घंटा
- माइलेज: 70-75 किमी/लीटर
हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक 2025

हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भारत की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। इसकी विश्वसनीयता और शानदार माइलेज रेंज इसे रोजाना के सफर के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बनाती है। बाइक में 97.2 सीसी क्षमता का दमदार इंजन लगाया गया है। जो 65 से 70 किलोमीटर का औसत माइलेज देता है। इस बाइक का लो-मेंटेनेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे अन्य गाड़ियों से खास बनाती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की 2025 में कीमत की बात करें तो यह बाइक कई मॉडल्स में उपलब्ध है। इसका हीरो स्प्लेंडर प्लस बेस मॉडल 74, 931 रुपए, हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक मॉडल 80,752 रुपए, हीरो सुपर स्प्लेंडर 81,081 रुपए और हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक की एक्स शोरूम कीमत 84,881 रुपए में उपलब्ध है।
- फ्यूल टैंक क्षमता: 9.8 लीटर
- टॉप स्पीड: 87 किमी/घंटा
- माइलेज: 65-70 किमी/लीटर
हीरो एचएफ़ डीलक्स बाइक 2025

हीरो एचएफ डीलक्स बाइक खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट बाइक है, जो सस्ती और टिकाऊ बाइक की तलाश में है। हीरो एचएफ डीलक्स बाइक में 97.2 सीसी क्षमता का इंजन लगाया गया है। जो अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति लीटर का औसत माइलेज देती है। जिसकी ऑन रोड कीमत 56,174 रुपए बताई जा रही है। किफायती कीमत के साथ-साथ यह एक Commuter Bikes का भी विकल्प बनती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए हीरो एचएफ डीलक्स एक शानदार बाइक है। जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ रनिंग कॉस्ट भी काफी कम देती है।
- फ्यूल टैंक क्षमता: 9.6 लीटर
- टॉप स्पीड: 85 किमी/घंटा
- माइलेज: 65-70 किमी/लीटर
बजाज प्लेटिना 100 बाइक 2025

वैसे तो बजाज के पास एक से बढ़कर एक कई सस्ती गाड़ियों का पोर्टफोलियो मौजूद है। मगर बजाज प्लैटिना 100 बाइक अपनी खूबियां के चलते ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। बजाज प्लैटिना 100 बाइक में 102cc क्षमता का शानदार इंजन लगाया गया है। जो लगभग 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर का औसत माइलेज देती है। यह बाइक आरामदायक सफर और कम ईंधन खपत के लिए पहचानी जाती है। जिसकी लंबी सीट पर एक साथ चार लोग आरामदायक सफर का अनुभव ले सकते हैं। साल 2025 में बजाज प्लैटिना 100 बाइक की एक्स शोरूम कीमत ₹ 66,844 से शुरू होती है। जो रोजमर्रा जिंदगी के कामकाजों के लिए भी शानदार विकल्प मानी जाती है।
- फ्यूल टैंक क्षमता: 11 लीटर
- टॉप स्पीड: 90 किमी/घंटा
- माइलेज: 70-75 किमी/लीटर
होंडा एसपी125 बाइक 2025

अगर आप थोड़ी प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी बाइक चाहते हैं, तो होंडा एसपी125 आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह बाइक बेहतरीन माइलेज और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आती है। जिसमें 124 cc क्षमता का इंजन लगाया गया है। बाइक का औसत माइलेज 60-65 किलोमीटर प्रति लीटर रहता है। जिसकी 2025 में एक्स शोरूम कीमत ₹ 90,116 से शुरू होती है। जो ग्राहक थोड़ी ज्यादा पावर और एडवांस फीचर्स वाली बाइक चाहते हैं, वे होंडा एसपी 125 बाइक खरीदने का विचार कर सकते हैं।
- फ्यूल टैंक क्षमता: 11 लीटर
- टॉप स्पीड: 100 किमी/घंटा
- माइलेज: 60-65 किमी/लीटर
टीवीएस रेडर 125 बाइक 2025

टीवीएस रेडर 125 युवाओं के बीच अपनी स्टाइलिश लुक और परफॉर्मेंस के लिए खास पसंद की जाती है. जिसमे कई शानदार फीचर्स और बेहतरीन माइलेज रेंज (56 kmpl ) मिलती है. टीवीएस रेडर 125 में 124.8cc का पावरफुल इंजन है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। यह बाइक स्टाइल और बजट के बीच बैलेंस चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. जिसकी 2025 में एक्स शोरूम कीमत 1 लाख से शुरू है.
- फ्यूल टैंक क्षमता: 10 लीटर
- टॉप स्पीड: 99 किमी/घंटा
- माइलेज: 55 से 60 किमी/लीटर
निष्कर्ष: इस लेख में हमने 2025 की सबसे सस्ती बाइक्स की जानकारी दी है। जिसमें टीवीएस, होंडा, बजाज और स्प्लेंडर जैसी कंपनियों की बेहतरीन गाड़ियों को शामिल किया है। लेख में उपलब्ध कराई गई किसी भी तरह की जानकारी से कोई दिक्कत हो तो संबंधित बाइक की अधिकारी वेबसाइट पर पहुंचे अथवा हमें सूचित करें।