Upcoming Electric Cars in 2025: इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार की 2025 में बढ़गे रौनक

सभी वाहन निर्माता कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए इलेक्ट्रिक गाडियां लांच कर रही है। 2024 में एक से बढ़कर एक कहानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने धाक जमाई है। अब 2025 में भी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। जो ईवी बाजार को नए आयाम देगी। इनमें दमदार टेक्नोलॉजी और ज्यादा रेंज की पेशकश की जाएगी। आइये Upcoming Electric Cars in 2025 के बारे में जानकारी लेते हैं।

Upcoming Electric Cars in 2025 
image : Upcoming Electric Cars in 2025  | Credit : Google

Upcoming Electric Cars in 2025 

2025 ऑटो बाजार के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है जिसमें रेगुलर ईंधन से चलने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी लॉन्च होने के लिए कमर कर चुकी है जिनमें Hyundai Creta EV Car, Maruti Suzuki E-Vitara Car, और टाटा हैरियर ईवी जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का नाम शामिल है. आइये उनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानकारी लेते हैं। 

Hyundai Creta EV Car

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार 2024 के शुरुआत में लॉन्च किये गए वेरिएंट की मिड साइज SUV फेसलिफ्ट ईवी कार होगी। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कार इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) के साथ तैयार की गई है। जो नए डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स की पेशकश करेगी।

इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन में स्टाइलिश एलिमेंट्स भी लगाए गए हैं। जो इसे नया रूप देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार 2025 के अंत तक ऑटो बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। 

जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आ चुकी है। जिनको देखने से पता चलता है कि इस नई कार में हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) को बरकरार रखा गया है। जबकि इसके पारंपरिक रेडिएटर ग्रिल की जगह बंद पैनल दिये जाने की संभावना है।

इसके एयरोडायनेमिक्स को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एलॉय व्हील्स लगाए जाएंगे। यह नया अपडेटेड वर्जन K2 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 500 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देगी।

Maruti Suzuki E-Vitara Car 

मारुति सुजुकी ई विटारा SUV कार देश की पहली पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की कार होगी। जिसे कंपैक्ट ईवी सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा BE 6e के बराबर पोजिशन (आकर) दिया गया है। इस कार में 49 kWh और 61 kWh की बैटरी क्षमता के दो विकल्प होंगे।

इसके साथ ही यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव और एलॉय व्हील्स ड्राइव दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में खास जगह बनाएंगी।

Tata Harrier EV Car 

टाटा 2025 में कई दमदार गाडियां लांच करने की तैयारी कर चुका है। जिसमें टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार मुख्य रूप से देखी जा रही है। जो 60 से 80 kWh क्षमता के बैट्री पैक के साथ तैयार की जा रही है। जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगभग 500 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं।

कार में RWD (रियर व्हील ड्राइव- आगे के पहिए भी घूमने का सिस्टम) देखने को मिलेगा. जबकि इसका मौजूद ICE हैरियर फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ उपलब्ध है।

यह कार 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 शो की पेश की जाएगी। जबकि दिसंबर 2025 तक भारतीय बाजार में लांच होने वाली है। 

MG Cyberster Electric Car

MG Cyberster इलेक्ट्रिक कार भी जनवरी में होने वाले  भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शो में दिखाई जाएगी। जो सिल्क सिलवट और सीजर डोर (कैंची की तरह खुलने वाले दरवाजे के साथ) के डिजाइन में तैयार की गई है। जो काफी आकर्षित करता है।

इस इलेक्ट्रिक कार में 77kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्ज में लगभग 570 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। जो लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से सफर का बेहतरीन अनुभव कराएगी। MG Cyberster कार तेज रफ्तार को समर्पित है। जो केवल 3.2 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू सकती है। इस कार को एमजी के चुनिंदा रिटेल चैनल के माध्यम से ही बेचा जाएगा।

Mahindra BE 6 और XEV 9e 

महिंद्रा की यह दोनों गाड़ियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में खास जगह बनाएंगी। जो INGLO प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। कार में पैसेंजर इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स देखने को मिलेंगे। Mahindra XEV 9e का सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और महिंद्रा BE6 इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 556 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देगी।

निष्कर्ष: इस लेख में हमने Upcoming Electric Cars in 2025 से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। जिसका सोर्स गूगल है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित कार की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे। अथवा हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...