Mahindra XUV 3XO EV Car सिंगल चार्ज में देगी 400km की रेंज, जानिए कब और किस कीमत पर होगी लांच

महिंद्रा ने पिछले साल Mahindra XUV 3XO कार लांच की थी। जिसे भारतीय बाजार में ग्राहकों द्वारा शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कार ऑटो बाजार में आते ही छा गई। अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। Mahindra XUV 3XO EV कार जल्दी ही ऑटो बाजार में दस्तक देगी। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ चुकी है। चलिए Mahindra XUV 3XO EV की कीमत और संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

Mahindra XUV 3XO EV car launch date
image : Mahindra XUV 3XO EV | Credit : Social Media

Mahindra XUV 3XO EV Design

महिंद्रा ने पिछले साल अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पेक्ट SUV कार Mahindra XUV 300 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में महिंद्रा XUV 3XO को लांच किया था। यह कार भी बाजार में लॉन्च होते ही ग्राहकों का दिल जीतने में कामयाब हुई। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती डिमांड को देखते हुए महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ ईवी लॉन्च करने की तैयारी में है। जो मौजूदा समय में टेस्टिंग स्टेज से गुजर रही है। टेस्टिंग के दौरान कार को कई बार स्पॉट किया जा चुका है। जहां से कार की डिजाइन और अन्य कई तरह की जानकारी सामने आई है। 

कार के एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और सी-आकार की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलने की उम्मीद है। जबकि फ्रंट के दाएं में फेंडर के ऊपर चार्जिंग पोर्ट लगाया गया है। साथ ही अपडेटेड फ्रंट ग्रील के साथ कार के फ्रंट बंपर को भी नयापन देने का सफल प्रयास किया गया है। पुराने मॉडल के समान इसमें भी कनेक्टेड एलइडी लाइटिंग देखने को मिलेगी। जो इसके मूल वेरिएंट से प्रेरित होगी।

Mahindra XUV 3XO EV के संभावित फीचर्स

महिंद्रा XUV 3xo EV कार में 34.5 kWh क्षमता का बैटरी पैक लगाए जाने की उम्मीद है। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 380 से 400 किलोमीटर की रेंज देगी। साथ ही कार फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ तैयार की जा रही है। जो इलेक्ट्रिक व्हीकल में धीमी चार्जिंग की समस्या से छुटकारा दिलाएगी। 

महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV 3XO EV कार में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक मॉडर्न डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी एडवांस बनाएगा। इनके आलावा 360-डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, फ्रंट फॉग लैंप, सिंगल-पैन सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए जायेंगे.

कितनी हो सकती है कीमत

महिंद्रा कि इस आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की कीमत को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिंद्रा XUV 3XO के पेट्रोल और डीजल मॉडल वेरिएंट के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल की 15.57 लाख रुपए एक्स शोरूम तक पहुंचती है। जिसके मुताबिक इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 10 लाख एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है। जो फैमिली कार के रूप में एक शानदार विकल्प बनेगी।

Mahindra XUV 3XO EV Launch Date

महिंद्रा की इस नई SUV कार को पहले 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्स्पो शो 2025 में पेश किया जाना था। मगर किन्हीं कारणों के चलते कंपनी कार को शोकेस करने में नाकाम रही। अब खबरें है कि 2025 के आखिरी तक कार को अधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। समय के साथ कार से जुड़े अपडेट और लॉन्चिंग डेट की जानकारी मिलती रहेगी।

वही मार्केट कम्पटीशन की बात करें, तो Mahindra XUV 3XO EV का सीधा मुकाबला Tata Punch EV, Citroën eC3, MG Windsor EV और एंट्री-लेवल Nexon EV जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार्स से होगा। शानदार डिजाइन, दमदार बैटरी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ यह एसयूवी भारतीय ग्राहकों को एक बेहतरीन ऑप्शन दे सकती है। अब देखना होगा कि यह कार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं। 

निष्कर्ष: इस आर्टिकल में महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV 3XO EV से जुडी विस्तृत जानकारी दी है. जिसमें Mahindra XUV 3XO EV के फीचर्स, रेंज, बैटरी, डिज़ाइन और अनुमानित कीमत को शामिल किया है. जिसका स्त्रोत गूगल और सोशल साइट है. लेख में किसी भी तरह की त्रुटि पाई जाती है, तो ऑफिसियल साइट विजिट करें, या हमारी टीम को सूचित करें. हम गड़बड़ी की दुबारा जाँच करके लेख में संशोधन करने का वादा करते है. और अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने सोशल मीडिया और परिवार के साथ भी शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...