बॉलीवुड फिल्म निर्माता हमेशा ही साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रीमिक बनाने में रुचि दिखाते आए हैं। 31 जनवरी को शाहिद कपूर स्टारर देवा फिल्म भी रिलीज कर दी गई है। जो साल 2013 में रिलीज हुई मुंबई पुलिस की रीमिक फिल्म है। देवा फिल्म में शाहिद कपूर ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में पूजा हेगड़े ने नायिका की भूमिका निभाई है। दोनों की केमिस्ट्री में यह फिल्म दर्शकों को के मनोरंजन का शानदार माध्यम बनी है। अगर आप भी यह फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं, तो आपको आवश्यक रूप से पहले इसके रिव्यू पढ़ लेने चाहिए। आईए शाहिद कपूर देवा मूवी रिव्यू जानते हैं।

देवा फिल्म की कास्ट और क्रू
फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने हीरो-हीरोइन की भूमिका निभाई है। इनके अलावा फिल्म में पावेल गुलाटी, कुब्रा सैत और प्रवेश राणा जैसे दिग्गज कलाकारों की सहायक भूमिका ने फिल्म में जान डाल दी। फिल्म का डायरेक्शन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया गया है। जो साल 2013 में आई फिल्म मुंबई पुलिस का रीमिक फिल्म है। जिसका डायरेक्शन भी रोशन एंड्रयूज द्वारा किया गया था। मुंबई पुलिस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन रहमान और जय सूर्या जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
देवा फिल्म की कहानी क्या है
फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले के इर्द गिर्द घूमती है। जिसकी भूमिका शाहिद कपूर ने निभाई है। जो बिना कोई प्रोटोकॉल फॉलो किये अपराधियो को भयानक तरीके से पीटता है और सच उगलवाता है। कहानी की शुरुआत ही फ्लैशबैक से होती है। जहां शाहिद कपूर एक बहुत बड़े केस को हल करके वापस लौट रहा था। मगर उसका एक भयानक एक्सीडेंट हो जाता है। जिसमें वह अपनी याददाश्त खो बैठता है।
इस दुर्घटना की जानकारी सिर्फ उसके डॉक्टर और सीनियर अधिकारी फरहान यानी प्रवेश राणा के किरदार को होती है। दुर्घटना से ठीक पहले देवा ने फरहान को यह भी बता दिया था कि उसने मुश्किल केस को हल कर दिया है।
पत्रकार दिया (पूजा हेगडे) अखबार में खबर छापती है कि देवा पुलिस वाला है या कोई माफिया? देवा को मुंबई के एक बहुत बड़े गैंगस्टर की तलाश है। जो कई बार पकड़ा तो गया है। मगर चतुराई से पुलिस की पकड़ से भाग निकलने में कामयाब हो गया। जिससे देवा को यह भी शक है कि पुलिस के अंदर ही गैंगस्टर के साथ कोई मिला हुआ है। जो उसकी हर बार मदद करता है।
दूसरी ओर कहानी का यह भी पहलू है। जिस दिन देवा को उसकी बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। उसी दिन उसके भाई समान दोस्त रोहन की (पावेल गुलाटी) को गैंगस्टर गोली मारकर हत्या कर देते हैं। देवा को अपने भाई जैसे दोस्त के कातिल की तलाश है।
याददाश्त जाने के बाद उसे एक बार फिर रोहन का केस सौंपा जाता है। जिसे वह पहले भी हल कर चुका था। मगर इस बार उसके हाथ जो सुराग लगते हैं और अंत में अपराधी बेनकाब होता है, उसे देख देवा के साथ-साथ फैंस भी चौंक जाते हैं। अब यह अपराधी कौन है? और फिल्म का असली ट्वीट क्या है? यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
देवा फिल्म रिव्यू हिंदी
देवा फिल्म का डायरेक्शन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया गया है। फिल्म डायरेक्शन में मात खा गई। डायरेक्टर ने 12 साल पुरानी कहानी को फिर से जीवंत करने की असफल कोशिश की है। बॉलीवुड में अनगिनत ऐसी फिल्में हैं, जिनमें पुलिस और अपराधियों के बीच चूहा-बिल्ली का खेल दिखाया गया है। जिसके चलते दर्शकों ने फिल्म की कहानी में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दूसरी और फिल्म का स्क्रीन प्ले भी काफी कमजोर है।
फर्स्ट हाफ लंबा खींचना चला गया। जिसके चलते दर्शकों को बोर महसूस हुआ। हालांकि सेकंड हाफ में जबरदस्त क्लाइमैक्स टर्न और ट्वीट से दर्शकों का अच्छा मनोरंजन हुआ है। मगर थिएटर के बाहर भी लोग कई सवालों के जवाब तलाशते नजर आए।
दूसरी ओर फिल्म की टेक्निकल टीम ने वाकई में सराहनीय काम किया है। सिनेमैटोग्राफी का श्रेय अमित रॉय को जाता है। जिन्होंने फिल्म में जान डाल दी। बाकी फिल्म का कलर पलेट, कैमरा एंगल और बैकग्राउंड म्यूजिक भी लाजवाब है।
कलाकारों के प्रदर्शन की बात करें तो देवा के किरदार में शाहिद कपूर ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया है। वह सिंघम और कबीर सिंह किरदार की याद दिलाते हैं। नायिका की भूमिका में पूजा हेगड़े ने शानदार अभिनय किया है। हालांकि उनका रोमांटिक एंगल फिल्म में थोड़ा कम ही जचता है। इनके अलावा प्रवेश राणा, उपेंद्र और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने अच्छी भूमिका निभाई है।
देवा फिल्म देखे या नहीं
अगर आपने देवा फिल्म की मूल फिल्म मुंबई पुलिस देखी है तो आपको देवा फिल्म अवॉइड कर देनी चाहिए। लेकिन अगर आप शाहिद कपूर के पक्के फैन है तो आप फिल्में देख सकते हैं।
