17 जनवरी से 22 जनवरी तक भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शो होने जा रहा है। जिसमें कई बेहतरीन गाड़ियों से पर्दा उठने वाला है। इस शो के दौरान कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश किया जाएगा। जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर रफ्तार पकड़ती नजर आएगी। जिसमें मारुति सुजुकी ई-विटारा, हुंडई आयोनिक कार, MG M9 और हुंडई क्रेटा ईवी जैसी कई बेहतरीन गाड़ियों का नाम शामिल है। आइये भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bharat Mobility Global Expo 2025
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 ऑटो बाजार प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई वाहन निर्माता कंपनियां भाग ले रही है और अपनी नई गाड़ियों को पहली बार दुनिया के सामने पेश करेगी। इस शो में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बोलबाला सबसे ज्यादा रहने वाला है। आइये इस शो में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में एक-एक करके डिटेल में जानते हैं।
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara देश की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। जो पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी। इस कंपैक्ट SUV ईवी कार को महिंद्रा की बीई 6e के समान तैयार किया गया है। जिसका आकर ग्रैंड विटारा SUV के बराबर है। इसमें 49kWh और 61kWh क्षमता के 2 बैटरी पैक का विकल्प मिलेंगे।
यह EV ऑल व्हील्स ड्राइव और फ्रंट व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 500 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देगी। जिसकी फिलहाल कीमतों का खुलासा होना बाकी है।
MG Cyberster EV Car Launch

एमजी साइबरस्टर कार भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शो में पेश की जाएगी। जो अपनी यूनिक डिजाइन और फीचर्स के चलते ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यह कार तितली के पंखों जैसे खुलने वाले दरवाजे यानी सिल्क सिल्हूट और सीजर डोर के साथ डिजाइन की गई है।
जो 77 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ 570 किलोमीटर की सिंगल चार्ज ड्राइविंग रेंज देगी। कार की अधिकतम रफ़्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। जो महज 3.2 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू लेगी। यह कार भारत में एमजी के सिलेक्टेड रिटेल चैनल पर ही बेची जाएगी।
Hyundai Creta EV Car Launch

कुछ समय पहले ही हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार को पेश किया गया था। जिसे अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा। यह कार महिंद्रा की BE6, टाटा कर्व ईवी और ई-विटारा जैसी गाड़ियों को करारा जवाब देने के लिए लांच की जा रही है। जो 42kWh और 51kWh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च की जाएगी।
जिसकी प्रमाणित सिंगल चार्ज रेंज 390 किलोमीटर की रहने वाली है। फीचर्स के मामले में भी यह कार जबरदस्त रहने वाली है। जिसमें i-पेडल टेक्नोलॉजी, 70 कनेक्टेड कार फीचर्स, 268 एम्बेडेड वॉयस कमांड, शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम, 268 एम्बेडेड वॉयस कमांड, डुअल 10.25 इंच डिस्प्ले, डिजिटल चाबी और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर से देखने को मिलेंगे।
Hyundai Ioniq 9 Launch date

हुंडई आयोनिक कार को लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2024 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। जिसे अब इस ग्लोबल शो में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इसे IONIQ 9 कंपनी के E-GMP प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। जिसमें 110.3kWh क्षमता का बैटरी पैक देखने को मिलेगा।
कार को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 620 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। कार काफी यूनिक और प्रीमियम आकर्षक डिजाइन में तैयार की गई है। जो 350kw क्षमता के फास्ट चार्जर से केवल 24 मिनट में ही 10 से 80% चार्ज हो जाती है।
Porsche Macan EV launch Date

Porsche Macan Electric Car (पोर्शे मैकन ईवी) को 2024 क्या शुरुआत में पहली बार पेश किया गया था। जो अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को अपना लॉन्च पैड बनाएगी। इस लग्जरी कार की कीमत 1.21 करोड़ से 1.68 करोड़ के बीच रहने वाली है। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 641 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देगी।
इसमें 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट यूनिक सिस्टम, फ्रंट पैसेंजर के लिए 10.9 इंच की डिस्प्ले और कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह कार इस शो की सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाले इलेक्ट्रिक कार भी होगी।
लांच होने वाली अन्य इलेक्ट्रिक कार्स
इनके अलावा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में और भी कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाडियां लांच होने वाली है। जिनमें मुख्य रूप से Tata Harrier EV, VinFast VF9, VinFast VF7 और BYD Sealion 7 का नाम शामिल है।
निष्कर्ष: इस लेख में हमने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जानकारी दी है। जो भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल से एकत्रित की गई है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो हमें सूचित करें।