ममता कुलकर्णी का सम्पूर्ण जीवन : जन्म परिवार नेटवर्थ विवाद, जानिए ममता कुलकर्णी से श्री यामाई ममता नंद गिरी तक का सफर

ममता कुलकर्णी का सम्पूर्ण जीवन : सफर ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। अपने फिल्में करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी और अपने बोल्ड अंदाज के चलते खास पहचान बनाई।

ममता कुलकर्णी का सम्पूर्ण जीवन
image : ममता कुलकर्णी का सम्पूर्ण जीवन | Credit : Social Media

मगर समय के साथ ममता फिल्म दुनिया से दूरी बनाती गई और अंत में ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक मार्ग की ओर कदम बढ़ाए। हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान ममता ने संन्यास की दीक्षा लेकर सांसारिक मोह माया को त्याग दिया और ममता कुलकर्णी से श्री यामाई ममता नंद गिरी बन गई। आइये उनके जन्म से लेकर विवाद सिनेमा करियर और साध्वी बनने के कारणों पर एक नजर डालते हैं।

ममता कुलकर्णी का सम्पूर्ण जीवन

अदाकारा ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता और परिवार के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्योंकि ममता ने अपने पारिवारिक जीवन को हमेशा ही सीक्रेट रखा है। यहां तक कि उनके खास और करीबी दोस्तों को भी कुछ खास जानकारी नहीं है।

उनका शुरुआती जीवन मुंबई में ही बीता है। जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बचपन से ही ममता का रुझान अभिनय और मॉडलिंग की ओर था। जिसके चलते उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। और अपनी मेहनत और लगन ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई।

ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर 

ममता ने अपनी फिल्में करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म “तिरंगा” से की थी। जिसमें उन्होंने काफी छोटा किरदार निभाया था। हालांकि एक साल बाद ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म “आशिक आवारा” (1993) की। जिसने उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड का हकदार बना दिया। इसके बाद ममता ने 1995 में सलमान शाहरूख की करण-अर्जुन फिल्म में भूमिका निभाई।

जिससे ममता के करियर को खास मजबूती मिली और 1995 में “बाजी” इसी साल सबसे बड़ा खिलाड़ी और 1996 में घातक जैसी हिट फिल्मों से रातों-रात तगड़ा स्टारडम कायम कर लिया। उनकी बोल्ड छवि और अभिनय ने उन्हें 90 के दशक की सबसे फेमस अभिनेत्री में टॉप लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया।

ममता कुलकर्णी का रिलेशन

ममता कुलकर्णी का नाम फिल्मी दुनिया के कई बड़े कलाकारों के साथ जुड़ता रहा है। लेकिन ममता ने अपने किसी भी रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई खास जानकारी नहीं दी और ना ही कभी स्वीकार किया। ममता का कुख्यात ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ भी रिश्ता रहा है। कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी की थी। हालांकि ममता ने कभी इसकी भी पुष्टि नहीं की। विक्की गोस्वामी के साथ उनके संबंधों के कारण ममता का नाम कई कानूनी विवादों में भी आया। जिसने उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन को भी कर दिया।

ड्रग माफिया से ममता कुलकर्णी का संबंध 

ममता कुलकर्णी का नाम लंबे समय तक ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी के साथ जुड़ रहा। साल 2016 में विक्की पर 2000 करोड रुपए के ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसे 2000 करोड़ की ड्रग तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी विकी गोस्वामी ही थे। जिसके चलते ममता कुलकर्णी भी कानूनी पचेड़े में फंस गई।

हालांकि वह हमेशा अपने निर्दोष होने की गुहार लगाती रही। मगर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। कानूनी विवाद ने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा और वह सार्वजनिक जीवन से भी दूर हो गई। जिसके कारण उसकी मासिक स्थिति पर भी काफी बुरा असर पड़ा।

ममता कुलकर्णी ने सन्यास धारण किया

अपने जीवन की उत्तर-पुथल के आगे ममता कुलकर्णी ने घुटने टेक दिए और सांसारिक मोह माया का त्याग करते हुए ममता ने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में साध्वी जीवन को गले लगा लिया। अपने जीवन को धर्म और साधना के लिए समर्पित करते हुए ममता ने किन्नर अखाड़े से संन्यास की दीक्षा ली और उसे नया नाम “श्री यामाई ममता नंद गिरी” मिला। ममता ने भागवत धारण कर संगम तट पर स्वयं का पिंडदान किया। उनके साध्वी जीवन के निर्णय ने केवल आम लोगों को बल्कि फिल्मी दुनिया को भी चौंका दिया।

ममता कुलकर्णी कुल सम्पति (Mamta Kulkarni Total Net Worth)

ममता कुलकर्णी ने अपने जीवन में लाखों-करोड़ों रुपए की संपत्ति जुटाई है। साल 2025 में उनके संन्यास लेने तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग 85 करोड रुपए बताई जा रही है। जो उन्होंने फिल्मों, मॉडलिंग, व्यापार, निवेश और ब्रांड स्पॉन्सरशिप से अर्जित की है। ममता कुलकर्णी के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 लाख फॉलोअर्स है। जहां वह अब आध्यात्मिकता से जुड़े फोटो और वीडियो साझा करती है। 

Disclaimer: इस लेख में बॉलीवुड की फेमस अदाकारा ममता कुलकर्णी के जीवन को करीब से दिखाने का प्रयास किया है। जिसमें उनके शुरुआती जीवन से लेकर सन्यास धारण करने तक के जीवन का समावेश है। लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी का स्रोत इंटरनेट है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो हमें तुरंत सूचित करें। हम उसमें बदलाव की जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...