आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 5 फरवरी को OLA ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक OLA Roadster X को भारतीय ऑटो बाजार में अंतिम रूप से लांच कर दी है। जो काफी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और दमदार रेंज के चलते हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। OLA Roadster X Bike का टॉप वेरियंट एक बार फुल चार्ज होने के बाद 501 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देगा। जो ग्राहकों की इलेक्ट्रिक व्हीकल में कम रेंज की सबसे बड़ी दिक्कत को दूर करेगा। आइये ओला रोडस्टर एक्स बाइक की कीमत फीचर्स और डिजाइन पर डिटेल में जानकारी लेते हैं।

OLA Roadster X Bike Launched
भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ओला रोडस्टर एक्स को बिक्री के लिए लांच कर दिया है। जो दो वेरिएंट और 5 अलग-अलग बैट्री पैक विकल्प के साथ लॉन्च की गई है।
कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविष अग्रवाल ने लांचिंग इवेंट के दौरान बताया कि कंपनी ने फर्स्ट जेनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर से शुरुआत की थी। मगर उनकी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीधे थर्ड जनरेशन टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में दस्तक दे रही है। जो एक बड़ी सफलता का चिन्ह है।
Ola Roadster X Bike Features and Specification
ओला रोडस्टर एक्स बाइक को 2 वेरिएंट OLA Roadster X और OLA Roadster X Plus में लॉन्च किया गया है। जिनकी कीमत 75,000 से शुरू होकर टॉप मॉडल की 1,54,999 तक पहुंचती है। जिनमें कंपनी का खुद का मेड इन इंडिया “भारत सेल” इस्तेमाल किया गया है। जो नियमित बैट्री पैक के मुकाबले ज्यादा किफायती और बेहतर प्रदर्शन करने का वादा करता है।
Ola Roadster X Bike Features

ओला रोडस्टर एक्स बाइक में तीन बैट्री पैक का विकल्प दिया गया है। जिसमें 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। बेस वेरिएंट को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 117 किलोमीटर, मिड वेरिएंट 159 किलोमीटर और टॉप वेरियंट को एक बार फुल चार्ज करके 252 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज हासिल की जा सकती है। कंपनी की ओर से बाइक की स्पीड को लेकर दावा किया गया है कि यह बाइक मात्रा 3.2 सेकंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार पकड़ेगी।
वही टॉप स्पीड की बात करें तो बेस वेरिएंट (2.5kWh) 105 किलोमीटर प्रति घंटा, मिड वेरिएंट (3.5kWh) 117 किलोमीटर प्रति घंटा और टॉप वेरियंट (4.5kWh) 124 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार पकड़ता है। इन्हें चार्जिंग करने में भी क्रमशः 3.3 घंटे, 4.6 घंटे और टॉप वेरियंट को 5.9 घंटे का समय लगता है।
Ola Roadster X Bike Price in Hindi
यह बाइक्स रेगुलर ईंधन से चलने वाली Commuter Bikes गाड़ियों के लगभग समान ही कीमतों में लॉन्च की गई है। जिसका 2.5 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट 74,999 रुपए 3.5 kWh बैट्री पैक वाला वेरिएंट 84,999 रुपए और 4.5kWh बैट्री पैक वाला वेरिएंट 99,999 में पेश किया गया है। हालांकि बाइक लांच होने के 7 दिनों के बाद इन कीमतों में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
Roadster X Plus Bike Features in Hindi

Ola Roadster X Plus Bike को दो बैट्री पैक 4.5 kWh और 9.1 kWh के साथ लांच किया गया है। जो 11 kW क्षमता के मोटर से पावर जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है। कंपनी की ओर से किये जा रहे दावे के मुताबिक बाइक महज 2.7 सेकंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड छू लेगी। बाइक के 9.1 kWh वाले बैटरी पैक वेरिएंट को एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगभग 500 किलोमीटर की अधिकतम रेंज मिलेगी।
अन्य फीचर्स और खूबियां
ओला रोडस्टर एक्स बाइक में कंपनी का खुद का एलइडी हेडलैंप दिया गया है। इसके अलावा 4.3 इंच की एलसीडी डिस्पले, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर अलर्ट, रिवर्स मोड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, जिओ फेसिंग और सेफ्टी डिटेक्शन जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। बाइक की एडवांस बुकिंग भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी गई है। जिसके लिए मात्र 999 रुपए का टोकन लेना होगा। भाविष अग्रवाल के बयान के मुताबिक ओला रोडस्टर एक्स बाइक की डिलीवरी मार्च महीने से शुरू कर दी जाएगी।
Ola Roadster X Plus Bike Price
ओला रोडडस्टर एक्स प्लस बाइक के 4.5 kWh बैट्री पैक वाले वेरिएंट की कीमत 10,4999 रुपए है। जबकि 9.1kWh वाले बैट्री पैक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,54,999 रुपए तय की गई है।
Ola Roadster Bike Overview in Hindi
मॉडल | बैटरी पैक (kWh) | कीमत (₹) | चार्जिंग समय (घंटे) | रेंज (किमी) | टॉप स्पीड (किमी/घंटा) |
---|---|---|---|---|---|
Roadster X | 2.5 kWh | ₹74,999 | 3.3h | 117km | 105km/h |
Roadster X | 3.5 kWh | ₹84,999 | 4.6h | 159km | 117km/h |
Roadster X | 4.5 kWh | ₹94,999 | 5.9h | 252km | 124km/h |
Roadster X Plus | 4.5 kWh | ₹1,04,999 | 6h | 252km | 124km/h |
Roadster X Plus | 9.5KWh | ₹1,54,999 | 8h | 501km | 148km/h |
निष्कर्ष: इस लेख में हमने OLA Roadster X Bikeसे जुड़ी विस्तार से जानकारी दी है। जिसमें बाइक की कीमत, फीचर्स, डिजाइन और खूबियों को शामिल किया है। लेख में उपलब्ध कराई गई संपूर्ण जानकारी का स्रोत इंटरनेट है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाने की स्थिति में हमें सूचित करें अथवा संबंधित ब्रांड के आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे और अपना डाउट दूर करें।