फिर लौट आई Tata SUMO SUV Car, नया डिज़ाइन और नए पॉवर ट्रैन के साथ करेगी महिंद्रा XUV700 का मुकाबला, जानें कब होगी लॉन्च

नए साल के साथ ही ऑटो बाजार में नई गाड़ियों की लॉन्चिंग शुरू हो चुकी है। भारत ग्लोबल एक्सपो 2025 शो 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाला है। जिसमें कई धमाकेदार गाड़ियों को पेश किया जाएगा। टाटा अपनी सबसे पॉपुलर Tata SUMO SUV Car (टाटा सुमो) के नए अपडेटेड मॉडल की वापसी करा रहा है।

Tata SUMO SUV Car 
image : Tata SUMO SUV Car | Credit : Social Media

जो संभावित रूप से 2025 की पहली तिमाही में भारतीय ऑटो बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। टाटा सुमो टाटा की सबसे पॉपुलर SUV है। जिसे बीच में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था। मगर अब एक बार फिर यह कार वापसी कर रही है। जिसका लाखों ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आइये इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

Tata SUMO SUV Car 

न्यू टाटा सुमो भारत ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च की जा सकती है। जो अपने पुराने मॉडल से ज्यादा पावरफुल और आकर्षक डिजाइन में तैयार की है। खबरें है कि यह कार नए अवतार के साथ-साथ नए पावर ट्रेन की भी पेशकश करेगी। जो महिंद्रा स्कॉर्पियो और xuv 700 जैसी पॉपुलर SUV को टक्कर देगी। टाटा सुमो अपने ब्रांड की सबसे पॉपुलर हिट SUV कार रही है। आइये इसके फीचर्स के बारे में जानकारी लेते हैं।

Tata SUMO SUV Design 

टाटा सुमो का डिजाइन एकदम नया होगा। जिसमें मॉडर्न और कई प्रीमियम एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। इसका अंतिम डिजाइन हैरियर और सफारी जैसी पॉपुलर गाड़ियों से मिलता जुलता होगा। हालांकि बहुत ज्यादा प्रीमियम भी नहीं। इसके फ्रंट में बोल्ड फ्रंट ग्रील के साथ डीआरएल और नई एलइडी हैडलाइट लगाई गई है। इसमें व्हील्स साइज 19 या 20 इंच मिल सकती है। साइड प्रोफाइल में भी काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। जबकि रियर प्रोफाइल में शार्प एलईडी टेल लाइट्स देखने को मिलेगी।

दूसरी और इसका इंटीरियर भी काफी बदला हुआ होगा। जिसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा। कार में आसानी से 7 लोग सफर कर सकते है। इसमें बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक अपहोल्स्ट्री जैसे कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे।

वहीं सुरक्षा फीचर्स की बात करें इसमें 6 या 6 से ज्यादा एयरबैग, ADAS, ब्रेक असिस्ट, एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट एडजस्ट सुविधा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Tata SUMO Features – Engine

नई टाटा सुमो के पावर ट्रेन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इस नए अपग्रेडेड वर्जन में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ही विकल्प मिलेंगे। नई टाटा सुमो 2956 सीसी क्षमता के 4 सिलेंडर इंजन के साथ तैयार की गई है।

जो 83.83 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क के जनरेट करने की क्षमता रखता है। जो इसे एकरफ और टफ SUV के तौर पर पहचान दिलाएगा। यह कार पर्सनल और कमर्शियल दोनों ही इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर विकल्प बनेगी।

टॉप स्पीड और माइलेज 

टाटा सुमो 2025 मॉडल लगभग 160 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से देने का वादा करती है। जो 20 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज माइलेज देगी। हालांकि कार की माइलेज रेंज को लेकर ग्राहकों को शिकायत हो सकती है। मगर इसके प्रदर्शन और पॉवर ट्रेन को देखते हुए यह एक ठीक-ठाक माइलेज रेंज मानी जा सकती है।

Tata Sumo 2025 Price

नई टाटा सुमो 2025 की कीमत को लेकर फिलहाल अधिकारी घोषणा नहीं हुई है। मगर संभावित रूप से यह नई एसयूवी 12 से 14 लाख एक्स शोरूम कीमत के बीच लॉन्च की जाएगी। जो मिड रेंज सेगमेंट में जगह बनाएंगी।

नई टाटा सुमो 2025 कब लॉन्च होगी 

टाटा सुमो को लेकर जानकारी मिल रही है कि इसे 17 से 22 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले भारत ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। जिसके साथ ही कार से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। यह कार अप्रैल 2025 में भारतीय सड़कों पर रफ्तार पकड़ती नजर आ सकती है। 

इनके अलावा टाटा इसी साल टाटा कई इलेक्ट्रिक और नॉन इलेक्ट्रिक गाडियां लांच करने की घोषणा कर चुका है। जिसमें टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Tata Harrier EV) टाटा सिएरा कार और टाटा पंच फेसलिफ्ट जैसी गाड़ियों का नाम शामिल है।

निष्कर्ष: इस लेख में हमने टाटा द्वारा जल्द लांच होने वाली SUV नई टाटा सुमो से जुड़ी जानकारी दी है। जिसमें हमने कार की संभावित कीमत, फीचर्स डिजाइन और पावर ट्रेन से जुड़ी जानकारी विस्तार से उपलब्ध कराई है। लेख में उपलब्ध कराई गई संपूर्ण जानकारी का स्रोत इंटरनेट है। जिसमें किसी भी तरह की त्रुटि पाई जाती है तो टाटा की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंचे या हमें सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...