आजकल लोग डीजल और पेट्रोल ईंधन से चलने वाली गाड़ी के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल को ज्यादा फायदेमंद समझते हैं। मगर इलेक्ट्रिक गाड़ियां अभी भी ग्राहकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरती। कम रेंज और टिकाऊपन ग्राहकों की बड़ी समस्या है। मगर भारतीय ऑटो बाजार में कुछ ऐसी भी CNG गाड़ियां है, जो रेगुलर ईंधन के मुकाबले ज्यादा बेहतर माइलेज देती है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के समान किफायती कीमतों में उपलब्ध है। साथ ही इनकी रनिंग कॉस्ट भी काफी कम है। आइये Top 5 Best CNG Cars के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

Top 5 Best CNG Cars
Maruti Swift CNG Car | 8.19 लाख |
Maruti Suzuki Wagon CNG Car | 6 लाख 45 हजार |
Maruti Suzuki Alto K10 CNG | 5 लाख 74 हजार |
Maruti Suzuki S-Presso CNG Car | 5 लाख 92 हजार से |
Maruti Suzuki Celerio CNG | 6 लाख 74 हजार |
Maruti Swift CNG Car
मारुति सुजुकी की भारतीय ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक कई जबरदस्त गाड़ियां है। जो बजट सेगमेंट से प्रीमियम सेगमेंट तक ग्राहकों का शानदार विकल्प बनती है। मारुति स्विफ्ट सीएनजी कार को सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। जो बजट सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीएनजी कार के रूप में प्रदर्शन कर रही है।
यह कार मात्र 8.19 लाख एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च की गई है। जो लगभग 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का औसत माइलेज देती है। जबकि कार में अधिकतम रफ़्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक मिलती है। जो एक शानदार गति है।
Maruti Suzuki Wagon CNG Car
इंडियन ऑटो बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी मारुति सुजुकी वैगआनर का CNG मॉडल मात्र 6 लाख 45 हजार एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। जो मिडिल क्लास लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह कार लगभग 33.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का औसत माइलेज देती है। जिससे ऑन रोड भी ग्राहकों की जेब पर ज्यादा खर्च नहीं पड़ता।
यह कार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार पकड़ती है। जिसमें 998CC क्षमता का पावरफुल इंजन लगाया गया है। इसमें 40 लीटर सीएनजी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। जो लंबे सफर के दौरान सुविधाजनक अनुभव देगी।
Maruti Suzuki Alto K10 CNG
Maruti Suzuki Alto K10 CNG कार मे 998 सीसी क्षमता का इंजन लगाया गया है। जो 5300 आरपीएम पर 55.92 bhp की पावर और 3400 आरपीएम पर 82.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार मार्च 2024 में लॉन्च की गई थी। जो खासकर मिडिल क्लास लोगों को एक शानदार किफायती विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लांच की गई है। जिसकी कीमत मात्र 5 लाख 74 हजार एक्स शोरूम रखी गई है।
ख़बरें और भी है:- Upcoming Cars in 2025
कार में लगभग 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एवरेज माइलेज देखने को मिलेगा। जिसकी टॉप स्पीड लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने वाली है। यह छोटे आकार की कार एक फैमिली कार के रूप में खूब पसंद की जाती है।
Maruti Suzuki S-Presso CNG Car
मारुति सुजुकी एस प्रेसो सीएनजी कार में 998 सीसी क्षमता का 3 सिलेंडर इंजन लगाया गया है। जो 5300 आरपीएम पर 55.92 bhp की पावर और 3400 आरपीएम पर 82.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें 55 लीटर क्षमता का सीएनजी टैंक लगाया गया है। जिसमें एवरेज माइलेज 32.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का मिलता है।
यह कार लगभग 145 किलोमीटर की अधिकतम रफ़्तार छुती है। कार में ओवर स्पीड वार्निंग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हील कर्व्स, पैसेंजर और ड्राइवर एयरबैग, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो फ्रंट और एयर कंडीशनर जैसे कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की कीमत भारतीय मार्केट में केवल 5 लाख 92 हजार से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
किफायती कीमत, बेहतरीन माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी सिलेरियो सीएनजी मॉडल मात्र 6 लाख 74 हजार एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें भी 998 सीसी क्षमता का इंजन लगाया गया है। जो मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा देता है। कार की अधिकतम स्पीड 140 से 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रहती है। यह कार लगभग 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एवरेज माइलेज देती है। जो किसी भी दूसरी पेट्रोल-डीजल कार की तुलना में बेहतर है।
निष्कर्ष: इस लेख में हमने मारुति की Top 5 Best CNG Cars के बारे में जानकारी दी है। जिसमें मुख्य रूप से हमने बजट सेगमेंट की गाड़ियों को शामिल किया है। लेख में उपलब्ध कराई गई संपूर्ण जानकारी का स्रोत गूगल और इंटरनेट है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें या हमें सूचित करें।