Upcoming Electric Scooter in 2025 इस साल बढ़ेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दबदबा , सिंगल चार्ज में मिलेगी 170km की रेंज, यहाँ देखें लिस्ट

भारतीय ऑटो बाजार लगातार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मजबूती हासिल कर रहा है। पिछले साल कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किए गए। अब 2025 में भी एक से बढ़कर एक कई इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच होने के लिए तैयार है। ग्राहकों के लिए हमेशा ही इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे किफायती और फायदेमंद सौदा रहा है।

Upcoming Electric Scooter in 2025
image : Upcoming Electric Scooter in 2025 | Credit : Google

जिसके चलते वाहन निर्माता कंपनी भी टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल का पोर्टफोलियो बनाने में जुटी है। 2025 में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच होने के लिए तैयार है। जिनमें टीवीएस, हीरो, होंडा और ओला जैसे ब्रांड्स का नाम शामिल है। आइये Upcoming Electric Scooter in 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं। 

Upcoming Electric Scooter in 2025

EV Scooter NameLaunch Date
TVS iQube मार्च 2025
Honda Activa e 2025 जनवरी 2025
Honda QC1 EV जनवरी 2025
Gogoro 2 Seriesजुलाई 2025
Ola Adventure अक्टूबर 2025

TVS iQube 2025 Launch Date 

TVS ओला इलेक्ट्रिक के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है। इसके मौजूदा समय में iQube S और X दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है। अब कंपनी अपने 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए TVS iQube 2025 मॉडल भी लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। जो संभावित रूप से मार्च 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

यह स्कूटर 2.2kWh, 3.4kWh और 5.1kWh क्षमता के बैटरी के विकल्प में लॉन्च किया जाएगा। जिसके पांच वेरिएंट और कई कलर विकल्प देखने को मिलेंगे। स्कूटर की बेस कीमत 94,999 रुपए से शुरू होकर एक 1.75 लाख रुपए तक अधिकतम पहुंचेगी। TVS iQube 2025 स्कूटर लगभग 78 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड पकड़ेगा। जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगभग 100 किलोमीटर की अधिकतम रेंज मिलेगी।

Honda Activa e 2025 

होंडा कंपनी जनवरी 2025 में अपने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। जिसमें होंडा द्वारा अपने प्रीमियम सेगमेंट में होंडा एक्टिवा ई (Honda Activa e Scooter) स्कूटर लॉन्च किया जाएगा। जो 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शो में पेश किया जाएगा। यह स्कूटर 1 लाख से 1 लाख 20 हजार रुपए की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। जो संभवतः 1.5kWh की डबल बैटरी के साथ तैयार किया गया है। जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगभग 102 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।

Honda QC1 Electric Scooter 

Honda QC1 Electric Scooter भी भारत ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा। जिसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह स्कूटर 1.5kWh की फिक्स बैटरी के साथ डिजाइन किया गया है। जो 6:30 घंटे में 0 से 100% चार्ज होती है। जिसके बाद यह स्कूटर लगभग 50 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड के साथ 80 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देगा।

Honda QC1 Electric Scooter एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 लाख से 1 लाख 20 हजार रुपए के बीच तय की गई है। यह स्कूटर काफी आकर्षक और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी में तैयार किया गया है। जिसके चलते यह खासकर स्टूडेंट वर्ग के ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बनेगा।

Gogoro 2 Series Electric Scooter 

Gogoro 2 Series Electric Scooter ताइवानी कंपनी द्वारा बनाया गया है। जो जुलाई 2025 में इंडियन ऑटो बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह स्कूटर लगभग डेढ़ लाख एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 170 किलोमीटर की रेंज देगा।

यह स्कूटर दमदार बैटरी पैक के साथ तैयार किया गया है। जो 7kW क्षमता की मोटर पावर से अटैच है। जिसका कुल कर्ब वजन 122 किलोग्राम होगा। इसे कई एडवांस फीचर्स, डिजिटल कंट्रोल, डबल डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर जैसी फैसिलिटी के साथ डिजाइन किया गया है।

Jitendra Yunik EV Scooter 

Jitendra Yuvik Electric Scooter एक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। जिसका डिजाइन काफी यूनिक और स्टाइलिश है। स्कूटर में 3.8 किलोवाट की LMFP बैटरी पैक लगाया गया है। जिसके चलते यह एक हाई परफार्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर देखा जा रहा है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 118 किलोमीटर की रेंज देगा। जिसकी टॉप एंड हाई स्पीड लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने वाली है।

स्कूटर काफी माडर्न और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स के साथ दस्तक देगा। जिसमें मुख्य रूप सेड्यूल डिस्क ब्रेक, साइड स्टैंड सेंसर, 12 इंच के ट्यूबलेस टायर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, की-लेस एंट्री, डिजिटल एलईडी क्लस्टर और बड़ी टीएफटी डिस्पले जैसी खूबियां देखने को मिलेगी।

कीमत की बात करें तो यह स्कूटर संभावित रूप से 1.25 लाख एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। जिसकी डिलीवरी 15 जनवरी 2025 से शुरू कर दी जाएगी। Gogoro 2 Series Electric Scooter की बुकिंग के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।

Ola Adventure EV Scooter 

ओला इलेक्ट्रिक ने ऑटो बाजार में टू व्हीलर सेगमेंट में दबदबा बनाया हुआ है। जो समय के साथ बदलती टेक्नोलॉजी और नवाचार को महत्व देते हुए अपने व्हीकल को काफी बेहतर बना रहा है। Ola Adventure इलेक्ट्रिक स्कूटर अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख से 2 लाख के बीच होगी। यह स्कूटर ओला के सभी मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन का वादा करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में हमने Upcoming Electric Scooter in 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। जिसका उद्देश्य टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर की खोज कर रहे ग्राहकों की मदद करना है। लेख में उपलब्ध कराई गई किसी जानकारी में त्रुटि पाई जाने पर संबंधित ब्रांड की अधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...