मोटकी दुल्हनिया 2 का ट्रेलर आउट, विक्रम और नेहाश्री की आगामी भजपुरी फिल्म की इस दिन होगी रिलीज

भोजपुरी फिल्म “मोटकी दुल्हनिया 2” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की प्रीमियम डेट से भी पर्दा उठ चुका है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। जो समाज को संदेश देती है कि गहरा प्यार और दिल की सच्चाई शारीरिक खूबसूरती से भी कई गुना ज्यादा मायने रखती है। आइये जानते हैं मोटकी दुल्हनिया 2 फिल्म कब रिलीज होगी? और साथ ही फिल्म से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर चर्चा करते हैं। 

मोटकी दुल्हनिया 2 | motki dulhaniya 2 release date
image : Motki Dulhaniya 2 | Credit : Social Media

मोटकी दुल्हनिया 2 स्टार कास्ट 

मोटकी दुल्हनिया 2 फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार विक्रम सिंह राजपूत और एक्ट्रेस नेहाश्री मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन रितेश ठाकुर द्वारा किया गया है। जिसके निर्माता रविंद्र सिंह है। फिल्म काफी रोमांचक और मजेदार कहानी के साथ तैयार की गई है। जिसका ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है

मोटकी दुल्हनिया 2 ट्रेलर आउट 

मोटकी दुल्हनिया 2 फिल्म का ऑफीशियली ट्रेलर “जी बायोस्कोप” यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में दिखाया जाता है, कि नेहाश्री की शादी नहीं हो रही है। दूसरी ओर विक्रम सिंह की भी शादी की उम्र हो चुकी है। लड़के वाले नेहाश्री को देखने आते हैं, मगर उससे शादी करने के लिए कोई भी तैयार नहीं होता। विक्रम के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। मगर उसका रिश्ता नहीं हो रहा।

आखिर में कैसे-तैसे नेहा और विक्रम सिंह के शादी हो जाती है। जिसके बाद विक्रम सिंह की जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली है। ट्रेलर में काफी रोमांचक कॉमेडी और पारिवारिक माहौल देखने को मिला है। ट्रेलर देखकर दर्शकों की फिल्म देखने की उत्सुकता चरम पर पहुंच चुकी है। 

मोटकी दुल्हनिया 2 की कहानी 

ट्रेलर से फिल्म की कहानी का काफी हद तक अनुमान लगाया जा सकता है। यह फिल्म एक ऐसे कपल के जीवन को करीब से दिखाने का प्रयास करेगी। जिसमें लड़की (नेहा) शारीरिक रूप से काफी मोटी है। जबकि लड़का (विक्रम) औसत शारीरिक ढांचे के साथ नजर आएगा। नेहा और विक्रम की जिंदगी शादी के बाद शुरुआत में तो काफी उतार-चढ़ाव के साथ दिखाई जाएगी।

मगर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को स्वीकार कर लेंगे और अपने एक बेहतरीन जीवन जीते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म सीधे रूप से समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इंसान को उसकी शारीरिक सुंदरता के बजाय उसके नेक दिल और साफ नियत के हिसाब देखना चाहिए।

विक्रम सिंह राजपूत ने फैंस के साथ बातचीत की 

मोटकी दुल्हनिया 2 फिल्म को लेकर विक्रम सिंह राजपूत ने भोजपुरी फैंस से सीधे रूप से चर्चा की है। वे कहते हैं की मोटकी दुल्हनिया 2 फिल्म काफी खूबसूरत और दिलचस्प कहानी के साथ तैयार की गई है। जो समाज के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं (वैवाहिक जीवन) को उजागर करने का काम करेगी। फिल्म में काम करके में गर्वांवित महसूस कर रहा हूं। क्योंकि यह फिल्म मेरे किरदार के माध्यम से समाज को एक अच्छा संदेश देगी। फिल्म में शारीरिक सुंदरता के बजाय सच्चा प्यार और दिल की अच्छाई को महत्व दिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों से फिल्म को अच्छा सपोर्ट मिलेगा और वे फिल्म का आनंद जरुर उठाएंगे।

नेहाश्री की तारीफ की 

विक्रांत आगे कहते हैं कि फिल्म में नेहाश्री के साथ काम करके उन्हें शानदार अनुभव मिला। उनकी मेहनत और दमदार एक्टिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए है। फिल्म के गाने और डायलॉग भी काफी मजेदार है। जो फिल्म के जादू को और ज्यादा बढ़ाते हैं। फिल्म में नेहाश्री का किरदार दर्शकों को शत सौ प्रतिशत पसंद आएगा।

मोटकी दुल्हनिया 2 रिलीज डेट

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है। यह फिल्म जी बायोस्कोप वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर पर 21 दिसंबर को शाम 7:00 बजे टेलीकास्ट की जाएगी।

नेहाश्री ने किरदार में फिट होने के लिए बढ़ाया वजन 

नेहा श्री भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी जानी-मानी कलाकार है। जिन्होंने एक से बढ़कर एक कई ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्मों से दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन किया है। नेहाश्रीकहती है कि मोटकी दुल्हनिया फिल्म के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। वे पूरी तरह से फिट और सुडौल आकर्षक शरीर की मालकिन है। मगर रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने काफी भारी डाइट ली है और अपना वजन बढ़ाया है। अपने किरदार में फिट बैठने के लिए उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की तरह मेहनत की है। 

फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें फिर से अपने पुराने और मूल शारीरिक आकार में आने के लिए फिर से कई महीनो तक जिम में पसीना बहाना होगा। यह किरदार उनके अब तक के सिनेमा करियर का सबसे मुश्किल और चुनौती पूर्ण रोल रहा है।

निष्कर्ष: इस लेख में हमने भोजपुरी सिनेमा की आगामी फिल्म मोटकी दुल्हनिया 2 से जुड़ी जानकारी दी है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसका डायरेक्शन रितेश ठाकुर द्वारा किया गया है। फिल्म में विक्रम सिंह राजपूत और नेहाश्री ने मुख्भूमिका में नजर आएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...