कांगुवा फिल्म रिव्यु हिंदी : सूर्या और बॉबी देओल की भिड़ंत, जानें कैसी है कांगुवा फिल्म

आखिरकार तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कांगुवा थिएटर्स में रिलीज कर दी गई है। फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस के साथ सालों पुराने इतिहास को उकेरने का प्रयास किया गया है। हमारा जन्म क्यों होता है? हम क्यों किसी के लिए जान दे देते हैं? हम जीते ही क्यों है? जैसे कुछ सवालों को सोचने पर मजबूर करने वाली यह फिल्म एक ताकतवर इंसान के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है।

जो अपने सबसे बड़े दुश्मन के बेटे की जान बचाने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा देता है। फिल्म में इमोशनल सीन भी दिखाए गए हैं। साथ ही इंसानियत का परिचय दिया गया है। अगर आप भी कांगुवा फ़िल्म देखने की योजना बना रहे हैं। तो आपको कांगुवा फिल्म रिव्यू भी जरूर पढ़ लेना चाहिए। आईए जानते हैं  कांगुवा फिल्म कैसी है?

कांगुवा फिल्म 

कांगुवा फिल्म रिव्यू हिंदी में 
Image : Kanguva Movie Review | Credit : Social Media

कांगुवा फिल्म में सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। इनके अलावा कार्थी, योगी बाबू, K.S. रविकुमार, प्रकाश राज और जगपति बाबू भी सहायक भूमिका में कमाल करते हैं। फिल्म का डायरेक्शन शिवा द्वारा किया गया है। जो हमेशा ही ऐतिहासिक और यूनिक कहानियों के साथ फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

कांगुवा फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी दो कालखंडों 1070 और 2024 में बंटी है। प्राचीन समय में कंगवा जिसका किरदार सूर्या ने निभाया है। वह पेरूमाची कबीले का युवराज है। जो अपने दुश्मन के बेटे की जान बचाने की पूरी कोशिश करता है। हालांकि वह भी उसका दुश्मन है। मगर कांगुवा अपनी मां पूर्वा को दिए वचन को पूरा करने के लिए इस बच्चे की जान बचाने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा देता है। 2024 में भी कहानी काफी मजेदार दिखाई जाती है। कांगुवा (जिसका 2024 में नाम फ्रांसिस है) अपने दोस्त कोल्ट यानी योगी बाबू के साथ मिलकर अपराधियों को पकड़ने का काम करता है। इसके बदले पुलिस उसे पैसे देती है। उसकी प्रेमिका एंजेला यानी दिशा पटानी भी उसका इस काम में साथ देती है।

वर्तमान समय में फ्रांसिस की मुलाकात जेटा नाम के एक लड़के से होती है। जो कई अनोखी शक्तियों का मालिक है। उसके पीछे एक रशियन माफिया पड़ा है। एक बार फिर सूर्या जेटा की जान बचाने के लिए कमर कस लेता है। आखिर सूर्या यानी फ्रांसिस और जेटा का क्या रिश्ता है? और क्या वह एक बार फिर उसकी जान बचाने में सफल रहेगा? यह सब कुछ जानने के लिए आप थिएटर का रास्ता पकड़े। 

कांगुवा फिल्म रिव्यू हिंदी में 

फिल्म का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर शिवा द्वारा किया गया है। जो तमिल और तेलुगू सिनेमा में हमेशा ही कुछ बेहतर और कमाल करने के लिए जाने जाते हैं। करीब 350 करोड़ के भारी भरकम बजट में फिल्म को तैयार करना कोई कम चुनौती वाला काम नहीं था। फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल को विलेन और दिशा पटानी को फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर रखा गया। 

शिवा हमेशा ही फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्ले खुद ही लिखते हैं। मगर इस बार वह थोड़े कमजोर नजर आए हैं। उन्होंने दोनों ही कालखंडों की कहानी व स्क्रीन प्ले में थोड़ी बहुत कमियां छोड़ दी है।

फिल्म की कहानी की शुरुआत तो काफी बेहतरीन अंदाज में की गई थी। दर्शकों का सस्पेंस समय के साथ बढ़ता गया। मगर पहले इंटरवल तक फिल्म मूल कहानी से हटने लगी। इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी और ज्यादा उलझ जाती है। हालांकि क्लाइमैक्स और सरप्राइज सीन डालकर फिल्म को फिर से संभालने की कोशिश की गई। मगर वह इसमें भी कामयाब नहीं हुए। स्क्रीनप्ले कमजोर रहा जिसके कारण ढाई घंटे लंबी फिल्म भी आपका मनोरंजन नहीं कर पाई। कई सवाल जिनके जवाब पूरी फिल्म देखने के बाद भी लोगों ने थिएटर के बाहर आकर ढूंढने की कोशिश की। फिल्म को एडिटिंग टेबल पर करीब 30 से 40 मिनट कम किया जा सकता था। मगर इसमें जबरन खिंचा तानी की गई। 

3D और VFX 

फिल्म में भरपूर वीएफएक्स और 3D का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि यह भी दर्शकों पर खास असर नहीं डाल पाए। हालांकि सिनेमैटोग्राफी के मामले में फिल्म काफी अच्छा अनुभव करती है। लेकिन हिंदी डब वर्जन में फिल्म का बैकग्राउंड साउंड कमजोर पड़ जाता है। 

कलाकारों का अभिनय कैसा है?

तमिल सुपरस्टार सूर्या ने अपने दोनों ही किरदारों को बखूबी निभाया है। उनके काम की सराहना की गई है। खासकर उनके लुक की. बॉबी देओल ने विलेन के किरदार में फिट जमने की पूरी कोशिश की है। हालांकि इसमें कमियां छूट ही गई। कहना गलत नहीं होगा बॉबी देओल ने एनिमल फिल्म में विलेन के किरदार से जो भौकाल मचाया है। वह शिवा नहीं कर पाए। दिशा पटानी को पर्याप्त स्क्रीन समय नहीं दिया गया और कार्तिकेय का कैमियो ठीक था। 

कांगुवा फिल्म देखनी चाहिए?

अगर आप सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल के पक्के फैन है तो आपको यह फिल्म देख लेनी चाहिए। और अगर आप फिल्मों में लॉजिक ढूंढने की इच्छा रखते हैं, तो आपके हाथों निराशा लगेगी। 

निष्कर्ष: इस लेख में हमने हाल में रिलीज हुई कांगुवा फिल्म का रिव्यू दिया है। अगर आप यह फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं तो हमारा यह रिव्यू आपके लिए उपयोगी साबित होगा। लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी अलग-अलग स्रोतों से जुटाए गई है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो हमें सूचित करें.

FAQ-

कांगुवा फिल्म में विलेन कौन है? 

कांगुवा फिल्म में विलेन का किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। 

कांगुवा फिल्म हिट और फ्लॉप?

फिल्म का कुल बजट 350 करोड़ है। जबकि फिल्म ने पहले दिन लगभग 22 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिलहाल यह फैसला करना की फिल्म हिट है या फ्लॉप जल्दबाजी होगी। थोड़ा इंतजार करें। 

कांगुवा कौन से OTT पर रिलीज होगी? 

कांगुवा फिल्म के OTT अधिकार अमेजॉन प्राइम वीडियो के पास है। फिलहाल ओट रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

कांगुवा फिल्म को OTT ने कितने में खरीदा?

कांगुवा फिल्म के ओटीटी अधिकार अमेजॉन प्राइम वीडियो ने 100 करोड रुपए में खरीदा है। ऐसी खबरें है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...