Vijay thalapathy last movie-जन नायगन: जानिए फिल्म कहानी, हीरोइन, फीस और स्टार कास्ट से जुडी सम्पूर्ण जानकारी

साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म थलापति 69 का टाइटल सामने आ गया है। यह फिल्म विजय के करियर की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वे अपना पूरा समय राजनीति में देंगे। आखिरी फिल्म की कहानी भी राजनीति के आधार पर ही होगी। जिसका फर्स्ट लुक देख दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। आईए जानते हैं विजय थलापति की आखिरी फिल्म का टाइटल क्या है? और यह फिल्म कब तक रिलीज होगी।

Vijay thalapathy last movie-जन नायगन
image : Vijay thalapathy last movie-जन नायगन | Credit : Social Media

थलापति 69 का फर्स्ट लुक आउट – JANA NAYAGA

विजय थालापाठ्य ने अपने फैंस से वादा किया था कि वह 26 जनवरी के अवसर पर अपनी आखिरी फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक रिलीज करेंगे। वादे के मुताबिक उन्होंने रिपब्लिक डे के मौके पर अपनी आखिरी फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। केवीएन प्रोडक्शन द्वारा तैयार की जा रही थलापति 69 का टाइटल “जन नायगन” है। फर्स्ट लुक के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है हम उन्हें जन नायगन बुला सकते हैं। थलापति 69 का फर्स्ट लुक।

जन नायगन के फर्स्ट लुक में विजय थलापति कार की छत पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं और उनके पीछे सैकड़ो लोगों की भीड़ खड़ी है। भीड़ में मौजूद सभी लोगों ने सफेद कपड़े पहन रखे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। जो संभवतः विजय थलापति के पॉलिटिकल किरदार की रैली में आए होंगे।

जन नायगन फिल्म की कहानी क्या है 

विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन की कहानी भी पॉलीटिकल ड्रामा होगी। फिल्म के पहले पोस्टर के कैप्शन में लिखा था.. “द टॉर्च बियरर ऑफ़ डेमोक्रेसी” फिल्म में विजय एक ईमानदार और न्यायति नेता की भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार समाज के सबसे कमजोर और दबे कुचले वर्ग के हक और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन राजनीति ड्रामा और षडयंत्रों का शानदार मिश्रण दिखाया जाएगा। यह फिल्म मौजूदा समय में तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म बन गई है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जन नायगन फिल्म कब रिलीज होगी

जन नायगन फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। जन नायगन फिल्म को अक्टूबर 2025 में रिलीज किया जाएगा। जिसमें हीरो का किरदार निभाने के लिए विजय ने लगभग 275 करोड रुपए की मोटी पीस ली है।

जन नायगन फिल्म स्टार कास्ट

फिल्म के नायक विजय के साथ नायिका के तौर पर फेमस अदाकारा पूजा हेगडे पर्दे पर नजर आएगी। इनके अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण, ममता बैजू, मोनिका ब्लेसी और वरलक्ष्मी शरद कुमार सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का डायरेक्शन एच. विनोद द्वारा किया जा रहा है। जबकि अनिरुद्ध के हाथों में म्यूजिक और सत्यन सूर्यन के हाथों में सिनेमैटोग्राफी की कमान सौंपी गई है। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। 

फिल्में छोड़ राजनीति में रखा कदम 

विजय थलापति ने पिछले चार-पांच सालों में लगातार कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। यह उनके करियर का सबसे बेहतरीन दौर चल रहा है। मगर इस बीच विजय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी खुद की पॉलीटिकल पार्टी बनाई है। जिसका नाम तमिलगा वैत्री कझगम है। अब वे अपना पूरा समय राजनीति में ही देंगे।

उनकी राजनीतिक पार्टी के शुभारंभ समारोह में भी सैकड़ो लोगों की भीड़ नजर आई है। जिन्हें जनता द्वारा तगड़ा समर्थन मिल रहा है। विजय कहते हैं कि उन्होंने अपने करियर के सबसे बेहतरीन समय में यह बड़ा फैसला लिया है, तो जाहिर है। राजनीति में आने के पीछे पैसा कमाने की कोई मनसा नहीं है। वे राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करेंगे और उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। 

निष्कर्ष: इस लेख में सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म और उनके राजनीति करियर की शुरुआत से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी गई है। जिसका स्रोत इंटरनेट है। लेख में उपलब्ध कराई गई जानकारी से कोई शिकायत हो या कोई सुझाव तो आप हमें संपर्क कर सकते हैं। हम लेख में संशोधन करने की जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।

FAQ-

विजय थलपति की आखिरी फिल्म का नाम क्या है? 

विजय थलपति की आखिरी फिल्म का नाम जन नायगन है। जो 17 अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी।

विजय थलपति की राजनीतिक पार्टी का नाम क्या है?

विजय थलपति की राजनीतिक पार्टी का नाम तमिलगा वैत्री कझगम है।

जन नायगन फिल्म में हीरोइन कौन हैं?

जन नायगन में विजय के साथ पूजा हेगडे हीरोइन की भूमिका में नजर आएगी। 

जन नायगन फिल्म के लिए विजय थलापति ने कितनी करोड़ लिए है?

जन नायगन फिल्म में हीरो का किरदार निभाने के लिए विजय थलापति ने लगभग 275 करोड रुपए पीस ली है।

विजय की आखिरी फिल्म का बजट कितना है ?

विजय की आखिरी फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ बताया जा रहा हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...