CSK Players List 2025 : कोई बिका ओने-पौने दामों में तो किसी पर लुटाए करोड़ो, जानें कौन है IPL का सबसे महँगा खिलाडी

IPL 2025 : सऊदी अरब के जेद्दा में IPL 2025 Auction 24 और 25 नवंबर को होने जा रहे हैं। आज ऑक्शन का दूसरा दिन है। पहले दिन 84 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई थी। जिसमें से 72 खिलाड़ी टीमों में शामिल कर लिए गए हैं। जबकि 12 खिलाड़ी अनसोल्ड है। पहले दिन की नीलामी के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा है। अब फ्रेंचाइजी के पास लगभग 30.65 करोड रुपए शेष है। 

CSK Players List 2025
Image : CSK Players List 2025 | Image Credit : Social Media

IPL 2025 Auction 

इस नीलामी के लिए लगभग 577 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपना स्कोट पूरा करने के लिए खूब पैसा लूट रही है। जो ऑक्शन से पहले भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। मगर अब फ्रेंचाइजी को कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस अपना स्कोर पूरा करने की रेस में सबसे पीछे है।

दोनों टीमों में मात्र 9-9 खिलाड़ी ही है। दूसरी और गुजरात टाइटंस सबसे आगे चल रहा है। जिसे लगभग 14 खिलाड़ी अपनी स्कॉट में शामिल करने में सफल रही है। आइए जानते हैं, IPL 2025 Auction Players List With Price की पूरी जानकारी लेते हैं।

IPL 2025 Auction में इन खिलाड़ियों को मिला कम दाम 

मिचेल मार्श: IPL auction के पहले दिन कुछ ऐसे भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे। जिन्हें बहुत कम दामों में खरीदा गया है। जिनमें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर में मिचेल मार्श का नाम भी शामिल है। हर किसी को उम्मीद थी कि वह एक अच्छी कीमत के साथ खरीदे जाएंगे। मगर जब उनका नाम घोषित किया गया तो बहुत कम फ्रेंचाइजी ने उन पर दाव लगाया। सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने भी बोली लगाकर कदम पीछे ले लिए। इसके बाद लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 3.40 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। वे पहले दिल्ली कैपिटल का हिस्सा था। उन्हें रिटेन नहीं किया था।

ग्लेन मैक्सवेल: ग्लेन मैक्सवेल को भी आईपीएल मेगा ऑक्शन में बड़ा नुकसान हुआ है। वह पिछले सीजन में आरसीबी द्वारा लगभग 11 करोड रुपए में खरीदे गए थे। मगर उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया गया। उन्हें हमेशा ही एक अच्छी कीमत मिलती थी। मगर इस बार उन्हें मात्र 4.20 करोड रुपए में पंजाब किंग्स ने अपने साथ लिया है। 

एडेन मार्कराम: साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके एडेन मार्कराम काफी बेहतरीन खिलाड़ी है। मगर आईपीएल मेगा ऑक्शन में इन्हें मात्र 2 करोड रुपए में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

समीर रिजवी: समीर को पिछले साल 8.40 करोड़ में खरीदा गया था। मगर उम्मीद के मुताबिक इन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कीमत नहीं मिली। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 95 लाख रुपए में टीम में शामिल कर लिया है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल ने ही उन पर 8 करोड़ तक की बोली लगाई थी।

रचिन रविन्द्र: रचिन को टीम में शामिल करने के लिए पंजाब किंग्स में पूरी ताकत लगाई है, मगर चेन्नई सुपर किंग्स ने चार करोड रुपए में आरटीएम कर लिया है। हालांकि इन्हें एक ठीक-ठाक कीमत मिली है। मगर उनके प्रदर्शन और खेल कौशल के मुताबिक यह काफी कम है.

CSK Players List 2025

CSK ने 7 खिलाड़ियों को ऑक्शन के दौरान अपनी टीम में शामिल किया है। इससे से पहले फ्रेंचाइजी ने बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। 

  1. डेवोन कॉनवे – 6.25 करोड़ रुपये
  2.  राहुल त्रिपाठी – 3.4 करोड़ रुपये
  3.  रचिन रविंद्र – 4 करोड़ रुपये
  4.  रविचंद्रन अश्विन – 9.75 करोड़ रुपये
  5.  खलील अहमद – 4.80 करोड़ रुपये
  6.  नूर अहमद – 10 करोड़ रुपये
  7.  विजय शंकर – 1.2 करोड़ रुपये

ऑक्शन से पहले CSK ने इन खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, मथीशा पथिराना, और एमएस धोनी.

Delhi Capitals Players List 2025

Delhi Capitals ने नीलामी से पहले कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पटेल को रिटेन कर लिया था। 

DC द्वारा नीलामी में खरीदें गए खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल ने कैप्ड खिलाड़ी के रूप में मिशेल स्टार्क 11.75 करोड़, केएल राहुल 14 करोड़, फ्रेजर-मैकगर्क 9 करोड़, हैरी ब्रुक 6.25 करोड़ और टी. नटराज को 10.75 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा अन कैप्ड खिलाड़ियों में समीर रिजवी को 95 लाख करोड़, करुण नायर 50 लाख, आशुतोष शर्मा 3.8 करोड़ और मोहित शर्मा को 2.2 करोड रुपए में फ्रेंचाइजी में शामिल किया है।

KL राहुल के DC का कप्तान बनने की उम्मीद 

केएल राहुल को खरीदने के लिए सबसे पहला दाव कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाया इसके बाद बेंगलुरु भी इस दौड़ में शामिल हो गई दोनों के बीच टक्कर जारी रही और नीलामी लगभग 10 करोड़ पर पहुंची मगर इसके बाद दिल्ली कैपिटल ने केएल राहुल को 14 करोड रुपए में खरीद लिया उम्मीद जताई जा रही है कि कल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन सकते हैं। 

ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी 

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर खूब दाव लगाया गया है। वह अब आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे से पहले यह खिताब कुछ मिनट पहले श्रेयस अय्यर के नाम हुआ था। जिन्हें पंजाब किंग्स की ओर से 26.75 करोड़ में खरीदा गया था। हालांकि आगे कुछ मिनट बाद ही ऋषभ पंत पर लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 27 करोड़ का दाव लगाकर अपने साथ कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...