डी गुकेश (D Gukesh) बने शतरंज के बादशाह, यहाँ पढ़ें जन्म से लेकर चेस किंग बनने तक का सफर

12 दिसंबर को भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने महज 18 साल की उम्र में विश्व चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। डी गुकेश ने चीन के पूर्व चेस चैंपियन डिंग लिरेन को मात देते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर का मुकाबला जारी था। 14वें गेम में चीनी खिलाड़ी ने 53वीं चाल के दौरान एक बड़ी गलती कर दी। जिसने पूरे खेल का परिणाम ही बदल दिया। हमेशा सतर्कता और शांत दिमाग से खेलने वाले डी गुकेश ने इसका भरपूर फायदा उठाया और लिरेन को वापसी करने का मौका नहीं दिया। परिणामस्वरूप डी गुकेश विश्व चेस चैंपियन बने।

डी गुकेश बने शतरंज के बादशाह 

12 दिसंबर को सिंगापुर में वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसके अंतिम संस्करण में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और चीन के पूर्व चेस चैंपिन डिंग लिरेन के बीच मुकाबला हुआ। डिंग लिरेन काले मोहरों के साथ जबकि गुकेश ने सफेद मोहरों के साथ खेल की शुरुआत की। यह शतरंज का खेल टाईब्रेकर की ओर कदम बड़ा ही रहा था कि लिरेन ने 53वीं चाल के दौरान एक बड़ी मिस्टेक कर दी। इसका फायदा उठाते हुए डी गुकेश ने पूरा खेल ही पलट दिया। इसके बाद वे वर्ल्ड चेस चैंपियन के 18वें विश्व चैंपियन बने और यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

D Gukesh vs Ding Liren

डी गुकेश और डिंग लिरेन के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें गुकेश ने केवल दो मुकाबले में हारा हैं और तीन मुकाबले में जीत हासिल की। जबकि दोनों खिलाड़ियों ने बराबरी का मुकाबला करते हुए 9 मुकाबलों को ड्रॉ किया। डिंग लिरेन का स्कोर 6.5 है। जबकि गुकेश का स्कोर 7.8 है। गुकेश ने केवल 18 साल की उम्र में ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। 

मोदी जी ने दी बधाईयां | Modi On Gukesh

विश्व चेस चैंपियन के विजेता होने के बाद डी गुकेश को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत की बधाइयां दी है। मोदी जी ने डी गुकेश की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा की “ऐतिहासिक और अनुकरणीय! डी गुकेश ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। जिसके लिए उन्हें बधाइयां। यह टैलेंट, कड़ी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने न सिर्फ चेस में इतिहास रचा है। बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं। मैं उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Who is Gukesh : Chess World Champion

डी गुकेश का पूरा नाम डोम्माराजू गुकेश है। इनका जन्म 7 मई 2006 को चेन्नई में हुआ था। इनके पिता डॉक्टर और मां माइक्रोबायोलॉजिस्ट है। डी गुकेश ने केवल साथ साल की उम्र से ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। इनकी शतरंज के प्रति रुचि देखें उनके माता-पिता ने भी इनको शतरंज के खेल में ही निपुण बनाने की ठान ली। इन्होंने सबसे पहले भास्कर नागैया से शतरंज का ज्ञान लिया। आगे चलकर इन्होंने विश्वनाथन आनंद से शतरंज का गहरा अनुभव हासिल किया। गुकेश आनंद शतरंज अकादमी में ही शतरंज की प्रैक्टिस करते थे।

D Gukesh Education 

डी गुकेश ने चेन्नई, तमिलनाडु से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। ये Velammal Vidhyalaya, Mel Ayannambakam school पढ़ें हैं। यह चेन्नई का फेमस ग्रुप ऑफ स्कूल्स है. यही से अरविंद चिदंबरम, कार्तिकेयन और प्रागनन्दा जैसे के  ग्रैंडमास्टर भी पढ़ें हैं।

डी गुकेश के खेल उपलब्धियां 

डी गुकेश ने महज 8 साल की उम्र में ही शतरंज में ऐसी प्रतिभा हासिल कर ली थी कि उन्हें केवल 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद ही FIDE रेटिंग में शामिल कर लिया गया था।

  • साल 2015 : गुकेश ने अंडर-19 एशियाई स्कूल चैंपियनशिप में कैंडिडेट मास्टर का किताब अपने नाम कर सबको चौका दिया। 
  • साल 2019 में अंडर-12 कैटेगरी में वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियन में विजेता बने थे।
  • 2019 में केवल 12 साल 7 महीने हो 17 दिन की उम्र में इन्होंने ग्रैंडमास्टर का किताब जीत एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया था।
  • 2021 में गुकेश ने जूलियस वेयर चैलेंज के तौर विजेता रहे थे। 
  • 2022 में ऐमचेस रैपिड मैगनस कार्लसेन विश्व चैंपियन बने थे। जिन्हें आगे चलकर D Gukesh से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान तक गुकेश ने शतरंज में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा नाम कमा लिया था। 
  • 2022 में भी गुकेश ने एक ओलंपियाड में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
  • साल 2023 में फिडे सर्किट में गुकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया था और कैंडीडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी रहे थे। 
  • 2024 में के ओलिंपियाड में जीत हासिल की।
  • अब हालही चीन के डिंग लिरेन को मात देते हुए विश्व चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
12 साल की उम्र में कर दी थी घोषणा 

विश्व चेस चैंपियन बनने के बाद गुकेश का इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसे वक्त का बताया जा रहा है। जब गुकेश केवल 12 साल के थे। रिपोर्टर ने जब उनसे उनका सपना पूछा तो वे काफी प्रभावशाली अंदाज में कहते हैं कि उन्हें विश्व चैंपियन बनना है और वह भी बहुत जल्द। उस वक्त तो किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया था कि गुकेश अपने इस सपने को महज 6 साल बाद ही मात्र 18 साल की उम्र में साकार कर दिखाएंगे।

D Gukesh Ko Kitna Paisa Mila in Hindi

FAQ-

डी गुकेश का पूरा नाम क्या हैं?

डी गुकेश का पूरा नाम डोम्माराजू गुकेश हैं।

डी गुकेश का जन्म कब और कहां हुआ था? 

डी गुकेश का जन्म 7 मई 2006 को चेन्नई में हुआ था।

डी गुकेश ने किसे हराकर विश्व के चैंपियन बने हैं।

डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 14वें मैच की 53वीं चाल में हराकर विश्व चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।

गुकेश के चेस गुरु कौन हैं? 

गुकेश के चेस गुरु का नाम विश्वनाथन आनंद हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...