C2C Advance System IPO को SEBI का तगड़ा झटका, 29 नवंबर नहीं होगी लिस्टिंग, पहले करनी होगी 2 शर्तें पूरी

C2C Advance System IPO की लिस्टिंग को सेबी द्वारा टाल दिया गया है। कंपनी की लिस्टिंग बाजार में 29 नवंबर को होना तय की गई थी। मगर SEBI की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें दो शर्तें रखी गई है। जब तक कंपनी इन दो शर्तों को पूरा नहीं कर देती, तब तक कंपनी को बाजार में लिस्टिंग नहीं मिल सकती। कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुला था, जिसमें आज 26 नवंबर तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। बाजार में कंपनी के आईपीओ में भर भर कर बोली लगाई जा रही है। आइए कंपनी के आईपीओ से जुड़ी ताजा जानकारी लेते हैं। साथ ही जानेंगे SEBI ने कौन-सी दो शर्तें रखी है। जिन्हें पूरा किये बगैर कंपनी बाजार में लिस्ट नहीं हो सकती।

C2C Advance System IPO
Image : C2C Advance System IPO | Credit : C2C Advance Systm

C2C Advance System IPO 

कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुला था। जिसके जरिए कंपनी लगभग 99 करोड रुपए जुटाने का प्रयास करेगी। कंपनी ने लगभग 43.83 लाख स्टॉक जारी किए हैं। स्टॉक का प्राइस बैंड 214 से 226 के बीच रखा गया है। 600 शेयरों का एक लॉट तैयार किया गया है। जिसके मुताबिक किसी भी निवेशक को कम से कम 1,35,600 रुपए निवेश करने होंगे।

IPO को मिली 106 गुना अधिक बोली 

कंपनी के आईपीओ को पहले दिन से ही सकारात्मक संकेत मिले हैं। 25 नवंबर को अंतिम रूप से बोली खत्म होने तक आईपीओ को लगभग 106.90 गुना अधिक बोली मिली है। जबकि रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में भी आईपीओ को 157.66 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

C2C Advance System को SEBI का नोटिस 

बाजार नियामक SEBI ने C2C एडवांस सिस्टम को बाजार में लिस्ट होने से रोक दिया है। कंपनी 29 नवंबर को NSE और BSE स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग करने वाली थी। मगर SEBI द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जिसमें दो शर्तें रखी गई है। जब तक कंपनी इन शर्तों को पूरा नहीं कर देती, तब तक कंपनी की लिस्टिंग बाजार में नहीं होगी। 

  1. शर्तों के मुताबिक कंपनी को बोर्ड में एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की नियुक्ति करनी होगी। 
  2. दूसरी शर्त, कंपनी का ऑडिटर अपनी रिपोर्ट को सेबी या एनएसई को सबमिट करें।

सेबी ने ऑडिटर से कंपनी की फाइनेंशियल अकाउंट्स की सटीक रिपोर्ट हासिल करने और उसे जमा करवाने का आदेश दिया है। खबरों के मुताबिक किसी निवेशक ने सेबी को शिकायत की थी। जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया है। हालांकि निवेशक ने क्या शिकायत की है? इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

SEBI द्वारा जारी किये गए नोटिस में यह बात भी साफ लिखी गई है, कि कंपनी को एंकर निवेशकों सहित सभी निवेशकों को यह विकल्प भी उपलब्ध कराना होगा, अगर वे चाहे तो अपना निवेश वापस ले सकते हैं। साथ ही कोई नया सब्सक्रिप्शन नहीं स्वीकार किया जाए। NSE की ओर से एक नई एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो कंपनी को मिले फंड के इस्तेमाल की निगरानी करेगी।

IPO के पैसों का क्या करेगी कंपनी 

कंपनी के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर लक्ष्मी चंद्रा का कहना है, कि आईपीओ के फंड से कंपनी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। और वह अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वित्तीय रूप से मजबूत होंगे। कंपनी के ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल दुबई में एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करने और फिक्स एसेट्स खरीदने के लिए करेगी। साथ ही कुछ फंड का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति करने और सामान्य कॉर्पोरेट के उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी।

C2C Advance System Company के बारे में 

C2C एडवांस सिस्टम लिमिटेड भारत की एक उभरती कंपनी है। जो डिफेंस और एयर स्पेस क्षेत्र में अग्रणी है। कंपनी मुख्य रूप से एयर सी और लैंड डिफेंस प्लेटफॉर्म्स के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशन प्रदान करती है। जिसका मुख्यालय भारत में ही स्थित है।

कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डाटा एनालिटिक्स और एंबेडेड सिस्टम जैसे आधुनिक तकनीकी संसाधनों के आधार पर काम करती है। जो मिशन-क्रिटिकल डिफेंस एप्लीकेशंस और डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन प्रोडक्ट्स तैयार करती है। कंपनी के प्रोडक्ट सैन्य बल के साथ साथ औद्योगिक उपयोग के लिए भी कामगार होते हैं। 

कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का राजस्व 41.06 करोड रुपए के आसपास रहा। जबकि उसका शुद्ध लाभ 12.28 करोड़ दर्ज किया गया है। कंपनी का ROE 16.06% है। जो इसे वित्तीय रूप से स्थिर बनाए रखता है। कंपनी पर कर्ज लगभग न के बराबर है। इसे एक कर्ज मुक्त कंपनी कह सकते हैं। 

Disclaimer : यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। जिसमें किसी भी प्रकार से निवेश करने की सलाह नहीं दी जा रही है। कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह पर ही निवेश करें। अन्यथा आपको भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है। लेख में उपलब्ध कराई गई जानकारी का स्रोत न्यूज़ पोर्टल और न्यूज़ पेपर है। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाने की स्थिति में आप हमें सूचित करें। 
FAQ-

C2C Advance System Company पर कितना कर्ज है? 

सी2सी कंपनी एक कर्ज मुक्त कंपनी है।

सी2सी कंपनी बाजार में कब लिस्ट होगी? 

कंपनी को 29 नवंबर को बाजार में लिस्ट किया जाना था। मगर SEBI द्वारा कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें दो शर्तें रखी गई है। जब तक यह दो शर्तें पूरी नहीं होगी। तब तक कंपनी की लिस्टिंग नहीं होगी।

क्या C2C advance system company प्रॉफिटेबल है? 

हां. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में लगभग 12 करोड़ का मुनाफा कमाया है। 

सी2सी एडवांस सिस्टम कंपनी का कुल मार्केट कैप कितना है?

सी2सी एडवांस सिस्टम कंपनी का कुल मार्केट कैप वित्त वर्ष 2024 के मुताबिक लगभग 41 करोड़ है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...