Jaguar New Logo : जगुआर ने बदला अपना ब्रांड लोगो, जानें कैसा है जगुआर का नया लोगो, एलन मस्क ने बनाई मजाक

Jaguar New Logo : दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक जगुआर ने हाल ही में अपने ब्रैंड को एक नया आकार देने के लिए कदम उठाया है। दरअसल कंपनी 2026 में इलेक्ट्रिक कार्स सेगमेंट में तीन नई EV लॉन्च करने की योजना के साथ काम कर रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार्स कॉन्सेप्ट के क्षेत्र में कदम रखने के साथ ही अपने ब्रांड लोगो को भी नयापन देना चाहती है। जिसके लिए हाल ही में कंपनी ने अपने नए ब्रांड लोगो को पेश किया है। हालांकि कंपनी को सोशल मीडिया पर उम्मीदों के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। दुनिया की दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने भी नया लोगो देखकर प्रतिक्रिया दी हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

जगुआर का नया लोगो Jaguar New Logo
Image : Jaguar New Logo | Credit : Social Media

जगुआर का नया लोगो | Jaguar New Logo

ब्रिटिश लग्जरी ऑटो ब्रांड जगुआर ने हाल ही में 19 नवंबर को अपने नए ब्रांड लोगो का अनावरण किया है। कंपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार निर्माता बनने की दिशा में योजना के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी की योजना के मुताबिक साल 2026 में ब्रांड द्वारा तीन लग्जरी इलेक्ट्रिक कार्स लांच की जाएगी। कंपनी का नया लोगो फायर ब्रेक था। कंपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड बनाने की एक नई शुरुआत कर रही है। कंपनी का इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट 3 दिसंबर को मियामी आर्ट वीक में पेश किया जाएगा।

कैसा है जगुआर का नया ब्रांड लोगो

जगुआर के इस नए स्टाइलिस लोगो को एक टीजर वीडियो के साथ पेश किया गया है। यह लोगो बड़े और छोटे अक्षरों के बीच एक बेहतर संतुलन का नमूना है। जिसमें प्रसिद्ध लीपर बिल्ली के उछलते डिजाइन को भी अपडेट कर दिया गया है। लोगो पीतल का उभरा हुआ दिखाई पड़ता है। कंपनी ने अपने मार्केटिंग स्लोगन को भी पेश किया है। जिसमें “डिलीट ऑर्डिनरी”, “लाइव विविड” और “कॉपी नथिंग” को समायोजित किया गया है।

जैगुआर के MD रॉडान ग्लोवर ने हाल ही में बयान में कहा था, की ब्रांड नई कारों की बिक्री करना बंद कर रहा है। जो एक सोचा समझा कदम है। क्योंकि वह पुराने मॉडलों और नए लुक वाले जैगुआर के बीच एक बड़ा अंतर रखना चाहता है। ताकि खरीदारों को कार में नयापन और अंतर महसूस हो। यह नया लोगो भी इसी रणनीति का हिस्सा है। 

एलन मस्क ने दी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया 

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क हमेशा ही सोशल मीडिया में सुर्खियों में बने रहते हैं। वे कभी मजाकिया ट्वीट को लेकर तो कभी अपनी हरकतों से दुनिया का ध्यान अपनी और खींचते हैं। उन्होंने जैगुआर के नए लोगो को निशाना बनाकर अपना भ्रम व्यक्त करते हुए कहा है, कि क्या आप कार बेचते हैं? उनका यह ट्वीट जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसके जवाब में जैगुआर की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है। जिसमें उन्होंने मियासी शोकेस में भाग लेने का आमंत्रण दिया है।

सोशल मीडिया में जैगुआर के इस नए लोगो को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ज्यादातर दर्शकों ने इसे बिल्कुल ही बेकार ब्रांड लोगो बताया है। एक यूजर ने लोगो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह जैगुआर में ब्रांड रणनीति का नया प्रमुख है। जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। ज्यादातर लोगों ने जैगुआर के इस लोगो के मीम बनाकर मजाक बनाने की कोशिश की है।

नया लोगो पेश करने के बाद ब्रांड की वैल्यू पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही कंपनी के स्टॉक में भी हल्की गिरावट आई है। 

जगुआर के ब्रांड लोगो का क्या मतलब है ?

जैगुआर के ब्रांड लोगो में एक छलांग लगाती हुई जैगुआर बिल्ली नजर आती है। जो ब्रांड के मूल्य और उसकी पहचान का प्रतीक है। यह लोगो शक्ति, आत्मविश्वास, गति, ऊंचाई जैसी क्षमताओं का प्रतीक है। छलांग लगाती हुई बिल्ली जगुआर की लग्जरी और बेहतर परफॉर्मेंस गाड़ियों को दर्शाने का काम करती है। जो हर रफ्तार और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार और सक्षम है। 

यह लोगो न सिर्फ ब्रांड की पहचान है। बल्कि ग्राहकों पर भी एक गहरा प्रभाव डालती है। कंपनी यह संदेश देना चाहती है, कि उनकी गाड़ियां सिर्फ साधारण वाहन नहीं है। बल्कि दुनिया के लिए एक अद्वितीय अनुभव का विकल्प है।

इन कंपनियों ने बदला अपना ब्रांड लोगो 

 यह पहली बार नहीं है जब किसी ब्रांड ने अचानक से अपने ब्रांड लोगो में बदलाव किया है। इससे पहले भी कई बड़े ब्रांड ने अपने लोगो में बदलाव किया है। 

  • गूगल: गूगल ने साल 2015 में अपने लोगो को दोबारा बदला। उसे एक क्लासिक सेरीफ फ़ॉन्ट को हटा दिया और इसे एक साफ और ज्यादा बेहतर फ़ॉन्ट साथ रिप्लेस किया गया. 
  • नोकिया: नोकिया ने 2023 में अपने लोगो को बदलकर एक नया टेक्नोलॉजी फोकस्ड रूप दिया। जो उसके व्यवसाय को दर्शाने का प्रयास करता है. 
  • ट्विटर: ट्विटर का एलॉन मस्क द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद उड़ती हुई नीली चिड़िया को गहरे काले रंग के “X” शब्द में बदल दिया गया. इसके साथ ही ट्विटर का नाम भी बदलकर X ही कर दिया गया। 
  • बर्गर किंग: 2021 में बर्गर किंग ने अपने लोगो को रेट्रो लुक के साथ अपडेट किया। जो 90 के दशक की यादें ताजा करता है।
  • मर्सिडीज बेंज: मर्सिडीज ने अपने ब्रांड लोगो को सिंपल और मोनोटोन डिजाइन के साथ बदला था। जो डिजिटल की ओर संकेत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest

Read More News

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेशल आइकॉन एडिशन लॉन्च होते ही हो गया आउट ऑफ़ स्टॉक, जानिए कैसा है नया मॉडल और इसकी खूबियाँ

रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जिसमें विशेषकर युवा वर्ग रॉयल एनफील्ड बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।...

Motorola Razr Ultra 2025: नए अपग्रेड और दमदार फीचर्स के साथ जल्द देगा बाजार में दस्तक

मोटोरोला अपने नए फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी कुछ खास बदलाव करने वाली है, जिससे यह...

Top Best Rapido Bikes List : रैपिडो और डिलीवरी पार्टनर के काम के लिए खरीदें ये बाइक, होगी बड़ी बचत

Rapido और ओला उबर जैसे राइड शेयरिंग प्लेटफार्म के चलते लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। मगर कई बार युवा गलत बाइक के साथ...

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G Review : ऑर्डर करने से पहले पढ़िए रिव्यू

सैमसंग द्वारा दिसंबर 2024 में Samsung Galaxy Tab S10 Ultra 5G लांच किया गया था। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।...

Google Pixel 9A Smartphone : दमदार प्रोसेसर और कई खूबियों के साथ इस दिन होगा गूगल का नया मोबाइल लॉन्च

गूगल जल्द ही Google Pixel 8A के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर Google Pixel 9A Smartphone को भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री कराने वाला...